बेलछी प्रखंड अंतर्गत अन्दौली गांव के पूरवारी खंधा में बिजली विभाग द्वारा फसल लगे खेत में खंभा गाड़े जाने से लगभग ढाई से तीन बीघा फसल को नुकसान पहुंचा है। किसानों का आरोप है कि बिना पूर्व सूचना दिए ठेकेदार ने सुबह कुहासे का फायदा उठाकर काम कर दिया, जिससे चना और मसूर की फसल बर्बाद हो गई। किसान रंजीत कुमार,मिथिलेश राम और मनु कुमार ने मुआवजे की मांग की है।