बिक्रमगंज: विक्रमगंज के कछवां में धान पटाने गए किसान की करंट लगने से हुई मौत
विक्रमगंज के कछवां में धान पटाने गए 68 साल के किसान महंत यादव की करंट लगने से मौत हो गई। यह हादसा कछवां थाना क्षेत्र के खेत में हुआ। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है। वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल है। महंत यादव कछवां के वार्ड नंबर नौ के रहने वाले थे। ग्रामीणों ने बताया कि वे धान की सिंचाई करने खेत गए थे। इसी दौरान वे बिजली के तार चपेट आ गए।