मध्य प्रदेश सब जूनियर इंटर जोन बालिका कबड्डी चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन 31 अक्टूबर से 2 नवंबर 2025 तक केशव पार्क गोहद में आयोजित किया जाएगा। जिसमें प्रदेश भर की बालिकाएं कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेंगी । इस प्रतियोगिता को गंभीरता से लेते हुए गोहद की कबड्डी खिलाड़ियों ने बुधवार को 5 बजे मैदान में अभ्यास कर चैंपियनशिप की तैयारी की।