फरेंदा: पुल के बगैर अमजन की फंसी ज़िंदगी: फुलवरिया सेमराडाड़ी सड़क बही, ग्रामीणों में आक्रोश
बुधवार को 5 बजे विकासखंड फरेंदा अंतर्गत फुलवरिया से सेमराडाड़ी को जोड़ने वाली प्रमुख संपर्क सड़क नहर पर पुल निर्माण न होने के कारण बारिश में बह गई है। इस मार्ग के अवरुद्ध हो जाने से हजारों ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण जान जोखिम में डालकर तेज बहाव वाली नहर पार कर रहे हैं। इस गंभीर स्थिति को लेकर क्षेत्र में आक्रोश गहराता जा रहा।