बागपत: खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला ने घरेलू विवाद के चलते जहरीला पदार्थ खाकर किया आत्महत्या का प्रयास
Baghpat, Bagpat | May 27, 2025 मंगलवार को करीब चार बजे मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली खेकड़ा क्षेत्र की एक बुजुर्ग महिला ने घरेलू विवाद के चलते जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। बुजुर्ग महिला की हालत बिगड़ने पर स्वजन को घटना का पता चला। स्वजन ने बुजुर्ग महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर बुजुर्ग महिला का उपचार चल रहा है।