बागपत: भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बागपत पुलिस की कार्यशैली में सुधार हेतु SP कार्यालय में दिया ज्ञापन
Baghpat, Bagpat | May 27, 2025 मंगलवार को करीब 12 बजे भाकियू संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी नीटू नैन के मुताबिक बड़ौत शहर के मैन चौराहा और छपरौली चुंगी चौराहे पर जाम की स्थिति बनी रहती। वहां पर तैनात पुलिस कर्मी जाम खुलवाने में मदद नहीं करते है। जाम खुलवाने में पुलिसकर्मी मदद करें। जनपद बागपत के सभी थानों में रिश्वत लेकर क्रास केस का खेल खेला जा रहा है।