फतेहपुर: थरियांव में डीजल टैंकर और ट्रक की भिड़ंत के बाद डीजल की लूट, पुलिस फोर्स ने पानी डालकर भगाया, दो लोग घायल
फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के NH2 में सब्जी लदा ट्रक डीजल के टैंकर में टक्कर मार पलट गया। ट्रक चालक और क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें कई घंटे के रेस्क्यू के बाद बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां घायलों का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि डीजल टैंकर कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रहा था तभी पीछे से सब्जी लदा ट्रक डीजल टैंकर