पन्ना: विश्व तेंदुआ दिवस पर अनोखा संयोग: दक्षिण पन्ना में पाइप में फंसे तेंदुए का सफल रेस्क्यू
Panna, Panna | May 3, 2026 आज 'विश्व तेंदुआ दिवस' पर दक्षिण पन्ना से संरक्षण की सुखद तस्वीर आई है। पवई के हिनौती गांव में शिकार का पीछा करते हुए एक तेंदुआ संकरे पाइप में जा फंसा। डीएफओ अनुपम शर्मा के नेतृत्व में पन्ना टाइगर रिजर्व की टीम ने घंटों की मशक्कत और सूझबूझ से तेंदुए का सुरक्षित रेस्क्यू किया। स्वस्थ पाए जाने पर उसे वापस जंगल में छोड़ दिया गया है।"