समस्तीपुर: समस्तीपुर स्टेशन परिसर से जीआरपी की टीम ने युवक को 12 बोतल विदेशी शराब के साथ किया गिरफ्तार
समस्तीपुर जीआरपी की टीम ने 12 बोतल विदेशी शराब के साथ राहुल शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक ने बताया कि यह अपने बैग में दिल्ली से शराब लेकर आ रहे थे। अवध आसाम एक्सप्रेस ट्रेन से उतरने के बाद समस्तीपुर स्टेशन परिसर से जीआरपी की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। कागजी कार्रवाई के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।