समस्तीपुर: नगर थाने में जमीनी मामले को लेकर जनता दरबार का हुआ आयोजन एक मामले का हुआ निष्पादन
समस्तीपुर जिले के नगर थाने में राजस्व कर्मचारी प्रीति कुमारी की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। राजस्व कर्मचारी ने बताया कि जनता दरबार के दौरान पक्ष एवं विपक्ष की बात को सुनकर एक मामले का निष्पादन कराया गया है। जमीन के छोटे-मोटे विवाद को लेकर शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाता है।