पनागर: खमरिया अस्पताल मोड़ के पास तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर, पलटी गाड़ी, तीन महिला सवारियां घायल
खमरिया क्षेत्र में तेज और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने के कारण एक और दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जहा आज रात पिपरिया खमरिया के काछी मोहल्ला निवासी सुनील पटेल (45 वर्ष) जब अपने एल.पी.जी. ऑटो (क्रमांक एमपी 20 आर 8204) में खमरिया बाजार से तीन महिला सवारियों को लेकर पिपरिया लौट रहे थे, तभी काल बनकर आई एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।