शाजापुर: फोरलेन निर्माण से व्यापारियों पर संकट, धोबी चौराहा क्षेत्र में 25 दिनों से कारोबार ठप
शाजापुर शहर के बीच से गुजर रहे शहरी हाईवे पर चल रहा फोरलेन निर्माण अब स्थानीय व्यापारियों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। धोबी चौराहा से कोतवाली थाना क्षेत्र तक निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार और अव्यवस्थित कार्यप्रणाली के चलते दुकानदारों का व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।ठेकेदार ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि मेरा टेंडर दो साल का है, काम इसी तरह चलेगा।