झांसी: झांसी के दो दोस्तों की करेरा में एक्सीडेंट से हुई मौत, एक युवक ने बर्थ-डे के दिन तोड़ा दम, एक महीने बाद होनी थी शादी
Jhansi, Jhansi | Apr 17, 2026 झांसी के दो दोस्तों की मध्य प्रदेश में सड़क हादसे में मौत हो गई। आदित्य नामदेव और लवकुश अपने एक साथी के साथ बाइक से करैरा गए थे। वहां एक्सीडेंट हो गया। दोनों घायलों को झांसी मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां लवकुश को मृत घोषित कर दिया गया वहीं इलाज के दौरान आदित्य ने अपने बर्थ-डे के दिन बुधवार को दम तोड़ दिया। उसका रिश्ता तय हो चुका था अगले महीने आदित्य की शादी थी