एटा: हाईवे स्थित सुन्ना नहर के समीप तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, किदवई नगर के दो युवक गंभीर घायल, एक की हालत नाजुक
एटा थाना पिलुआ क्षेत्र में मंगलवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सुन्ना नहर के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक सामने आ रहे वाहन को बचाने के कारण डिवाइडर से टकरा गई, जिससे बाइक सवार मोहल्ला किदवई नगर के रहने वाले दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, दोनों घायलों को जिला मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती चिकित्सकों ने एक की हालत गंभीर देखिए रेफर।