गोंडा जिले के कर्नलगंज सीएचसी में प्रसव के बाद प्रसूता नीलू कुमारी की हालत बिगड़ने पर जिला महिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। बच्चा सुरक्षित है। सोमवार 3 बजे मृतका के परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया। जिले की सीएचसी में प्रसव सुविधाओं की कमी से लगातार मौतें हो रही हैं, जिससे लोगों में भय और निजी अस्पतालों पर निर्भरता बढ़ रही है।