मुज़फ्फरनगर: ग्रीष्मकालीन अवकाश की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने सौंपा Dm को ज्ञापन
ग्रीष्मकालीन अवकाश की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने सौंपा ज्ञापन महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले आज जिला मुख्यालय पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा प्रजापति के नेतृत्व में कार्यकत्रियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर भीषण गर्मी को देखते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित करने की मांग की।