छतरपुर: संकल्प से समाधान अभियान संपन्न: छतरपुर में 1 लाख से अधिक आवेदन स्वीकृत, हितग्राहियों को मिला लाभ
छतरपुर में राज्य शासन के निर्देशानुसार “संकल्प से समाधान” अभियान 31 मार्च 2026 को संपन्न हुआ। समापन अवसर पर कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने ऑडिटोरियम में मंगलवार की दोपहर 12 बजे आयोजित शिविर में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए। चार चरणों में चले इस अभियान में करीब 104 शासकीय सेवाओं का लाभ पात्र नागरिकों तक पहुंचाया गया।