गोपालगंज: कुचायकोट दियारा में 26 फरवरी को नारायणी महोत्सव का आयोजन, कई कलाकार लेंगे भाग, डीएम ने किया निरीक्षण
कुचायकोट प्रखंड के दियारा इलाके में स्थित बाबा करता नाथ धाम पर नारायणी महोत्सव का आयोजन 26 फरवरी को किया जाना है। बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग के तरफ से इस कार्यक्रम का आयोजन होगा जिसको पूर्व डीएम प्रशांत कुमार सीएच ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया।