धार: धार जिले में एनएचएम कर्मचारी करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल, अपनी मांगों को लेकर
Dhar, Dhar | Apr 21, 2025 मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के करीब 32 हजार संविदा कर्मचारी मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। धार जिले के धरमपुरी ब्लॉक के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष हेमंत वर्मा ने सीबीएमओ डॉ. कीर्ति बौरासी को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा।