धार: राजगढ़ में पुलिस ने 4 थानों की 4200 लीटर शराब जेसीबी और रोलर से नष्ट की
Dhar, Dhar | Apr 21, 2025 शराब माफियाओं से पकड़ी गई अवैध शराब नष्टीकरण की कार्रवाई पुलिस द्वारा राजगढ़ में संजय कालोनी स्थित ट्रेचिंग ग्राउंड पर की गई। कार्रवाई में चार थानो से लाई गई 4199 लीटर शराब एवं 300 देशी क्वार्टर शराब को नष्ट किया गया। इसमें सबसे ज्यादा अमझेरा थाना क्षेत्र की शराब थी।