महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन जा रहे श्रद्धालुओं की यात्रा उस वक्त हादसे में बदल गई, जब उनकी स्कॉर्पियो तेज रफ्तार में आगे चल रही पिकअप से जा टकराई। हादसा खरगोन जिले की कसरावद तहसील में मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग यानी एनएच-52 पर ग्राम रामपुरा के पास सुबह करीब छह बजे हुआ।