बुधवार को करीब 1 बजे संविधान दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडे के नेतृत्व मे कांग्रेसजनों ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने बाबा साहब के योगदान और उनके द्वारा निर्मित भारतीय संविधान की महत्ता पर प्रकाश डाला।