हुसैनगंज: पूर्व सांसद की पत्नी व नेत्री हेना शहाब के द्वारा बडरम में जन संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन, मौजूद रहे वरिष्ठ नेतागण।
हुसैनगंज प्रखंड के बड़रम में नेत्री व पूर्व सांसद की पत्नी हेना शहाब के जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन पैक्स अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में हेना शहाब का ग्रामीणों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम के आयोजक पैक्स अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा व सुभाषचंद्र श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजुद रहे।