हुसैनगंज: हथौड़ा के रहनेवाले छात्र ने मैट्रिक की परीक्षा में प्रखण्ड में किया टॉप,प्रखण्ड क्षेत्र में खुशी की लहर।
हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के हथौड़ा के रहने वाले युवा छात्र आदित्य कुमार के द्वारा मैट्रिक की परीक्षा में 451 नंबर प्राप्त कर पूरे प्रखंड क्षेत्र में टॉप किया गया है। इस मौके पर पिता कमलेश बैठा ने कहा कि शुरू से ही पढ़ाई में आदित्य कुमार काफी बेहतर करते आ रहे हैं। वही सुबह से ही स्थानीय ग्रामीण और प्रखंड क्षेत्र के लोगों का बधाई देने के लिये तांता लगा हुआ है।