गुमसानी रोड पर सड़क हादसे में बाइक सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें नाइट ड्यूटी पर पंतनगर जा रहे होमगार्ड सतीश राज ठाकुर ने अन्य लोगों की मदद से सरकारी अस्पताल बाजपुर पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है।