फिरोजाबाद जनपद में अवैध शस्त्रों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना उत्तर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देश पर थाना उत्तर पुलिस टीम ने शनिवार दोपहर साढ़े बारह बजे करीब मुखबिर की सूचना पर एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने सत्यनगर की पुलिया के पास से शैलेश कुमार पुत्र पप्पू निवासी कबीर को दबोचा।