इटावा: चौबिया के नगला खगी में चोरों ने एक रात में तीन घरों से 15 लाख की चोरी की, ग्रामीणों में दहशत, पुलिस तलाश में जुटी
Etawah, Etawah | Mar 27, 2026 चौबिया थाना क्षेत्र के ग्राम नगला खगी में बीती रात्रि पुलिस गश्त को ठेंगा दिखाकर तीन घरों को निशाना बना नगदी जेवर और कीमती सामान समेत करीब 15 लाख का माल चोरी कर लिया। इधर एक रात में तीन घरों में चोरी की घटना से गांव में सनसनी फैलने के साथ ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मदद से तीनों घरों से फिंगर प्रिंट लेकर चोरों की तलाश शुरू की।