मद्य निषेध कानून को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बख्तियारपुर थाना की पुलिस टीम ने मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे दियारा क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी छापेमारी की। इस दौरान लगभग 5000 लीटर अर्द्धनिर्मित जावा शराब को मौके पर ही विनष्ट किया गया। छापेमारी के दौरान शराब निर्माण में प्रयुक्त उपकरणों के साथ-साथ कई अवैध भट्ठियों को भी नष्ट किया गया।