बागपत: कस्बा टटीरी स्थित दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे पर तीन वाहनों की टक्कर, एक चालक की मौत और एक घायल
Baghpat, Bagpat | Apr 28, 2026 कस्बा टटीरी निवासी विनोद ने मंगलवार की सुबह करीब साढे दस बजे जानकारी देते हुए बताया कि बिहार के लोधीपुर निवासी 36 वर्षीय रंजीत यादव सोमवार देर रात मुजफ्फरनगर से कैंटर लेकर दिल्ली जा रहे थे। उसी दौरान कस्बा टटीरी के निकट हाइवे पर ट्रक खड़ा हुआ था, जिससे तेज रफ्तार कैंटर टकरा गया। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आई पिकअप गाड़ी भी कैंटर से टकरा गई।