पार्लियामेंट स्ट्रीट: दिल्ली क्षेत्र से कई विशेष ट्रेनें संचालित की जा रही हैं, उत्तर रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने दी जानकारी
सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने नवरात्रि स्पेशल ट्रेनों और लंबे वीकेंड की व्यवस्थाओं पर कहा की आगामी लंबे वीकेंड और नवरात्रि और ईद के अवसर पर यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधाएं प्रदान करने के लिए, दिल्ली क्षेत्र से कई विशेष ट्रेनें संचालित की जा रही हैं। इनमें आनंद विहार से भागलपुर और दिल्ली से कटिहार होते हुए सहरसा तक ट्रेन चलेंगी