सीतापुर: काशीराम कॉलोनी व मोहाली मार्ग NH 24 पर तेज रफ्तार में 3 मोटरसाइकिलों की टक्कर, तीन लोग हुए घायल
काशीराम कॉलोनी व माहोली मार्ग NH 24 पर 3 मोटरसाइकिलों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए घायलों को 108 एंबुलेंस से लाकर जिला अस्पताल में सोमवार को भर्ती कराया गया बताया जा रहा है कि आपस में तीन मोटरसाइकिल टकराया गई थी जिसके चलते सड़क हादसा हो गया स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी थी। डॉक्टर के द्वारा इलाज किया जा रहा है।