झुंझुनू: टोडी गांव में CRPF जवान के घर चोरी, दो युवकों ने दीवार फांदकर घुसकर की वारदात, सीसीटीवी में कैद
सीआरपीएफ जवान के घर में दिनदहाड़े घुसकर दो युवक नगदी समेत लाखों रुपए के जेवरात चोरी कर ले गए। घटना के दौरान घर पर कोई नहीं था। दो युवक दीवार फांदकर घर में घुसे और नगदी और जेवरात चोरी कर ले गए। घटना झुंझुनूं के गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र के टोड़ी गांव की है। चोरी की ये पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।