गिरिडीह: डुमरी थाना क्षेत्र के नावाडीह निवासी की सड़क हादसे में मौत, सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
डुमरी थाना क्षेत्र के नावाडीह का निवासी चारलेश मुर्मू की मौत सड़क हादसे में हो गई।सोमवार को 10 बजे इसके शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया। चारलेश मुर्मू का बड़ा भाई मनोज मुर्मू मुंबई जा रहा था। उसी को छोड़ने के लिए यह रविवार शाम बाइक से गिरिडीह रेलवे स्टेशन आया था। स्टेशन से उसे छोड़कर वापस यह घर जा रहा था।