लोहरदगा: सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो दुकानों पर छापा, गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार, महिला तस्कर फरार
लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की और भारी मात्रा में नशीली सामग्री जब्त की। इस अभियान के दौरान पुलिस ने कैमो केन टोली निवासी 34 वर्षीय दिलीप प्रजापती, पिता सुदामा प्रजापती को गिरफ्तार किया। बुधवार शाम 4 बजे उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।