बागपत: एसपी सूरज कुमार राय ने थाना सिंघावली अहीर का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Baghpat, Bagpat | Jun 20, 2026 मीडिया सैल बागपत द्वारा शुक्रवार की रात करीब साढे नौ बजे प्रेसनोट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया गया कि एसपी सूरज कुमार राय ने थाना सिंघावली अहीर का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, अभिलेखों के रखरखाव, जनसुनवाई डेस्क, मिशन शक्ति केंद्र, साइबर हेल्प डेस्क, हवालात मर्दाना तथा पहरा ड्यूटी का गहन निरीक्षण किया गया।