सकलडीहा: दिघवट में मजदूर की बेटी ने राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीता, गांव में खुशी का माहौल, प्रधान प्रतिनिधि ने किया सम्मानित
सकलडीहा ब्लाक के दिघवट निवासी मजदूर की बेटी सुहानी राजभर ने राष्ट्रीय स्तर की वीरगाथा प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। दिल्ली में शिक्षा एवं रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित समारोह में सुहानी को स्वर्ण पदक और ₹10000 चेक देकर सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर रविवार को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामसूरत राजभर ने छात्रा सम्मानित किया।