ऑल इण्डियन फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार यादव के नेतृत्व में कोटेदारों ने 7 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलापूर्ति अधिकारी को सौंपा। मांग किया कि राशन विक्रेताओं के समस्याओं का प्रभावी समाधान कराया जाय। यदि समस्याओं का शीघ्र प्रभावी निस्तारण न किया गया तो कोटेदार तीन दिन तक वितरण रोकने को विवश हांेगे।