विदिशा नगर: कैंसर शिविर में 586 मरीज पॉजिटिव मिले, नशा मुक्ति अभियान चलाने की घोषणा
मेडिकल कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय निशुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का समापन केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी रविवार शाम 5 बजे हुआ। शिविर में 2,598 लोगों की जांच की गई, जिनमें 586 मरीज कैंसर पॉजिटिव और 254 संदिग्ध पाए गए। शिवराज ने बताया कि मुंह के कैंसर के मामले सबसे अधिक सामने आए हैं।