गिरिडीह: ताराटांड़ थाना क्षेत्र के पहरदाहा निवासी सड़क हादसे में घायल, अस्पताल से धनबाद रेफर
ताराटांड़ थाना क्षेत्र के पहरदाहा निवासी पप्पू रवानी सड़क हादसे में घायल हो गया। रविवार को 12 बजे सदर अस्पताल में इलाज के बाद इसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया। घटना में पप्पू रवानी का पैर टूट गया। बताया गया कि पप्पू रवानी बाइक से किसी काम से पंडरी ग़या हुआ था। धनबाद से गिरिडीह आ रही मां शारदा बस ने इसकी बाईक में ठोकर मार दी।।