महावन: जमुना पार लक्ष्मी नगर क्षेत्र में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से सुरक्षा के बीच मनाई गई
भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135 वी जयंती जनपद में बड़े श्रद्धा के साथ मनाई गई इसी अवसर पर शहर के थाना जमुना पार स्थित लक्ष्मी नगर सहित विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए मंगलवार की शाम क्षेत्र में बाबा साहब की शोभायात्रा भी निकाली गई जो शांति पूर्वक संपन्न हुई