नानपारा: रुपईडीहा नेपालगंज रोड स्टेशन तैयार, फिर भी ट्रेनों का इंतजार, सीमावर्ती नागरिकों में रोष, रेलवे की चुप्पी पर उठे सवाल
रूपईडीहा के भारत-नेपाल सीमा पर स्थित नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन पूरी तरह बनकर तैयार हो चुका है। महाप्रबंधक उदय बोरवणक डी आर एम एस अग्रवाल ए डी आर एम भुवनेश सिंह समेत तमाम रेल अधिकारियों के दौरे भी हो चुके हैं। इसके बावजूद इस रूट पर ट्रेनों का संचालन शुरू नहीं हो पाया है। इससे सीमावर्ती नागरिकों और नेपाल आने-जाने वाले यात्रियों में भारी नाराजगी है।