खानपुर थाना क्षेत्र के रामपुर स्थित मड़ई हथौड़ा गाँव निवासी किसान 38 वर्षीय रामप्रवेश यादव पुत्र रामआधार यादव की खेत में पानी भरने के दौरान भीषण ठंड के चलते मौत हो गई। पता चलते ही वहाँ पहुँचे परिजन उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले गए। वहाँ परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतक अपने पीछे पत्नी सुमन देवी के अलावा एक पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं।