बागपत: कार की टक्कर से किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Baghpat, Bagpat | Jun 28, 2026 बागपत के अमीनगर सराय क्षेत्र में सड़क हादसे में एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। रविवार को करीब दोपहर 1:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार, बिनौली निवासी 70 वर्षीय यशवीर सिंह धामा शनिवार सुबह साइकिल से अमीनगर सराय मार्ग स्थित अपने खेत पर जा रहे थे। गांव के बाहर पहुंचते ही पीछे से तेज रफ्तार कार ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में यशवीर सिंह गंभीर रूप