चकिया: पीतपुर पौधशाला में वृक्षारोपण महाअभियान 2026 की तैयारियों का किया गया निरीक्षण
बीजेपी जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह चन्दौली ने शुक्रवार को शाम 04 बजे काशी वन्य जीव प्रभाग रामनगर वाराणसी के अंतर्गत चंद्रप्रभा रेंज स्थित पीतपुर पौधशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के वृक्षारोपण महाअभियान 2026 के लिए तैयार किए जा रहे लाखों पौधों की स्थिति का जायजा लिया गया। इस अवसर पर पौधशाला प्रभारी एवं अन्य वन कर्मचारी उपस्थित रहे।