झालरापाटन: पनवाड़ी गांव में पिकअप वाहन की टक्कर से विवाहिता की हुई मौत
झालावाड़ के सीमावर्ती गरोठ थाना क्षेत्र के पनवाड़ी गांव में एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन की टक्कर से 47 वर्षीय विवाहिता की मौत हो गई। अस्पताल चौकी पुलिस ने शुक्रवार सुबह 7:00 बजे बताया कि गांव की रहने वाली लीलाबाई अपने खेत से घर लौट रही थी लेकिन बीच रास्ते में एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उसे पीछे से टक्कर मार दी।