बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के अमलो रेलवे साइडिंग से एक ऑटो और एक बाइक समेत तीन बोरी अवैध कोयला जब्त किया गया है।बुधवार समय लगभग साढ़े तीन बजे मिली जानकारी में बताया गया कि सीआईएसएफ द्वारा विशेष छापामारी अभियान चलाकर कोयला चोरी के प्रयास को नाकाम करते हुए एक बाइक और एक ऑटो को जब्त किया है।