राठ: राठ में सन्यासी संत स्वामी ब्रह्मानंद के नाम पर बने प्रवेश द्वार में हुआ भ्रष्टाचार, हवा के झोंके में गिरा गेट का खम्भा
Rath, Hamirpur | May 5, 2026 राठ क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाने वाले महान, त्यागी, सन्यासी स्वामी ब्रह्मानंद के नाम पर बने प्रवेश द्वार (गेट) के निर्माण में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किए जाने का मामला सामने आया है। स्वामी ब्रह्मानंद प्रवेश द्वार (गेट) के बनने के दो वर्ष के बाद ही प्रवेश द्वार ( गेट ) का खम्भा (स्तम्भ ) हवा के झोंके में गिरकर टूट गया तथा वहीं पर लगी टाइल्स भी उखड़ गई।