गाज़ीपुर: गाजीपुर में तीर्थ यात्रियों से भरी बस डिवाइडर से टकराकर पलटी, 2 की मौत और 25 से ज्यादा घायल
गाजीपुर में वाराणसी–गोरखपुर हाईवे पर तीर्थ यात्रियों से भरी एक टूरिस्ट बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 25 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। बस में करीब 45 से 50 तीर्थ यात्री सवार थे जो नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में दर्शन करने के बाद वाराणसी में काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए जा रहे थे।