अस्थावां: अस्थावां प्रखंड में महिलाओं ने की वट सावित्री की पूजा, दिखा उत्साह
अस्थावां प्रखंड क्षेत्र में शनिवार की सुबह 8 बजे से ही बट सावित्री पूजा आस्था और श्रद्धा के साथ मनायी गयी। सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि एवं अखंड सौभाग्य की कामना को लेकर वट वृक्ष की पूजा-अर्चना की। सुबह से ही गांवों और मोहल्लों में पूजा को लेकर भक्तिमय माहौल बना रहा। सुबह महिलाएं स्नान कर नए वस्त्र एवं सोलह श्रृंगार धारण कर पूजा स्थलों पर