बड़ा मलेहरा: नवीन अपराधिक अधिनियम भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के क्रियान्वयन हेतु अनुभाग बड़ामलहरा में आयोजित हुआ ऑफ लाइन प्रशिक्षण
संपूर्ण देश में नवीन अपराधिक अधिनियम 2023 दिनांक 1 जुलाई 2024 से लागू हुआ था। पूर्व से निरंतर छतरपुर जिले में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षण आयोजित किए जाते रहे हैं। राज्य, संभाग, जिले, अनुभाग,थाना व चौकी स्तर पर आयोजित ऑनलाइन, ऑफलाइन एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण से पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।